कपड़े की वीविंग से लेकर जीएसटी के रिटर्न भरने तक सुने 54 मिनिट 15 सेकंड से ले कर 1घंटा 15 मिनिट 30 सेकंड। कुल 2 घण्टे 7 मिनट के इस वीडियो में GST के बारे में बहुत कुछ समझा जा सकता है।
जब आप इस वीडियो को देखें और सुनें तो मेरा मशवरा है कि समय निकाल कर कम से कम 3 बार इस वीडियो को देखें और सुनें और साथ ही साथ दूसरा मशवरा ये है के पेपर और पेन भी साथ मे रखे ताके आवश्यक बातें नोट कर सके। बहुत सलीके से रुक-रुक कर समझाने का प्रयास किया गया है। जब हम GST के बारे में ठीक से जानते रहेंगे तो उसकी खूबी और खराबी पर चर्चा कर सकेगे। ऐसा नही है कि इस कानून में कोई बदलाव सम्भोव नही है। GST कौंसिल सरवोच्य अधिकार वाली संस्था है उसमें आपत्तियों पर विचार भी हो सकता है। मैंने अभी पूरा नही सुना है मगर जितना सुना है उससे ये बात तो स्पस्ट है कि कारोबारियो को संकट झेलने को तैयार हो जाना चाहिये। CGST और SGST तो ठीक है मगर जो IGST का प्राविधान किया गया है वो हलक से नही उतर रहा है। क्यों के दूसरे प्रदेशों से ही अधिकतर सामानों की आवाजाही होती है।
अरशद जमाल, पूर्व चेयरमैन, मऊ