नगर पालिका के बैठक कक्ष में आज फोरम फाॅर मऊ स्टूडेंट्स दिल्ली एवं नगर पालिका ने संयुक्त रूप से एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री अरशद जमाल ने कहा कि फोरम फाॅर मऊ स्टूडेंट्स दिल्ली के सदस्यों ने इस प्रतियोगिता के लिये बहुत कम समय में इतना बड़ा आयोजन किया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद यही है कि हम अपने नगर को हर प्रकार से दक्ष बनायें। यह प्रतियोगिता सभी छात्र/छात्राओं को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।